अंजली एक बहुत सुंदर और अमीर लड़की थी। वह स्वभाव से बहुत फिजूल खर्च करने वाली थी। वह अपने कपड़े एक या दो बार पहनने के बाद ही फेंक दिया करती थी।
उसकी एक बहुत मेहनती रोमा नाम की नौकरानी थी। वह बहुत ही नम्र स्वभाव की थी। जो भी कपड़े अंजली फेंकती थी, वह उनको सम्भाल कर रखती थी। एक दिन एक सुंदर और अमीर युवक ने अंजली का हाथ मांगा।
अंजली मान गई और उसने अपनी शादी में अपनी सभी सहेलियों को बुलाया। रोमा भी वहाँ अपनी मालकिन की फेंकी हुई, सुंदर पोशाक पहन कर आई। जिसे देखकर अंजली को जलन महसूस हुई और वह रोमा का अपमान करने लगी।
यह देखकर युवक अंजली का स्वभाव समझ गया। उसे रोमा की सादगी बहुत अच्छी लगी। अंजली को छोड़कर उसने रोमा से शादी कर ली। अंजली को उसका सबक मिल गया था।
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…