Breaking News

Kuchisake Onna Horror Story in Hindi

जापानी समृद्ध और शक्तिशाली देश है जो तकनीक के मामले में बहुत ही ज्यादा आगे हैं। वहां के लोग पौराणिक गाथा और भूत प्रेतों की चीजों से पर ज्यादा विश्वास नहीं करते। हम भी इन सब चीजों को सुनने के बाद इसे झूठ या मनगढंत कह देते हैं। हम सब इन सब बातों को नकार देते हैं और इन सब बातों को मनाने से इंकार कर देते हैं।

यह बात है जापान की। जहाँ 1970 में एक महिला का कहर पूरी जगह फैला हुआ था। कुछ लोग उसे असली की महिला मानते हैं और कुछ लोग उसे एक आत्मा मानते हैं। लेकिन वह महिला ऐसा क्या करती थी जिससे जापान में उसका खौफ था? उस महिला का नाम कूचीसाके ओना था। तो चलिए जानते हैं कूचीसाके ओना की कहानी हिंदी में –

जापान में इस बात का खौफ था कि वहां अचानक लोगों की मृत्यु हो रही थी। जो भी लोग मरते थे उनके मुंह में लंबा सा कटा हुआ निशान होता था। लेकिन यह निशान आता कैसे था? और लोग मरते कैसे थे? ऐसा कूचीसाके ओना किया करती थी।

कहते हैं कि कूचीसाके ओना लोगों के पास जाती। उसके चेहरे पर एक मास्क लगा हुआ होता था। उस मास्क से उसका मुंह और नाक ढका हुआ होता था। बस उसके दोनो आँख दिखते थे। वह लोगों के पास जाती और उनसे पूछती, “मैं सुंदर दिख रही हूँ या नहीं?” लेकिन उसके ज्यादातर शिकार बच्चे हुआ करते थे।

जब वह बच्चों से यह सवाल पूछती तो कई बच्चे उनसे कहते, “हां, तुम अच्छी दिख रही हो।” जब कोई उसे यह जवाब देता तो वह अपने चेहरे का मास्क हटा देती। बच्चे उसका चेहरा देख कर डर जाते और चिल्लाने लगते। तभी वह एक धारदार कैची निकलती और उनके मुंह को काट देते। मुंह के कट जाने की वजह से बहुत ही ज्यादा खून निकलता जिससे उन लोगों की मौत हो जाती।

लेकिन कई लोग उसे यह भी कहते, “नहीं तुम सुंदर नहीं दिख रही हो।” यह सुनकर कूचीसाके ओना उन लोगों के साथ क्या करती? ऐसे में वह अपने चेहरे का मास्क तुरंत हटा देती और सीधा सामने वाले पर हमला कर देती और उनके चेहरे को काट देती। इसके बाद उन लोगों की मृत्यु हो जाती थी।

अब सवाल यह उठता है कि कूची साके ओना के साथ ऐसा क्या हुआ था कि वह ऐसा किया करती? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में –

कहते हैं कि कूचीसाके ओना एक समुराई की पत्नी थी। वह समुराई बहुत ही बेहतरीन था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। वह समुराई ज्यादातर जंग के लिए कई दिनों तक बाहर जाता है। कभी-कभी उसे घर लौटने में महीनों लग जाते। एक दिन वह सामुराई कई दिनों के बाद जंग से वापस लौट तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी और मर्द के साथ चल रहा था। यह देखकर वह समुराई बहुत ही ज्यादा गुस्सा हो गया। उसने तुरंत अपना धारदार तलवार निकालना और कूचीसाके ओना के मुंह में लंबा सा कट लगा दिया। कट लगाने के बाद उसका चेहरा कुछ इस तरह दिखा करता था जिसे आप नीचे दिए हुए चित्र में देख सकते हैं।

यह हो जाने के बाद कूचीसाके ओना जमीन पर गिर गई। वह समुराई अपने घुटनों पर आया और उससे पूछा, “क्या तुम्हें अभी भी अपनी खूबसूरती पर घमंड है? अब तुम जाकर लोगों से पूछो कि तुम सुंदर लग रही हो या नहीं।”

तब से कूचीसाके ओना की कहानी लोगों में बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। कूचीसाके ओना का कहर जापान में कुछ महीनों तक चला फिर एक दिन अचानक वह गायब हो गई। लोगों की मृत्यु की और उसके कहर की खबर आनी भी बंद हो गई।

तो यह था कूचीसाके ओना की कहानी।

Check Also

हनुमान जी की सेवा और बलिदान की कहानी

करीब 95 साल पहले की बात है । राजस्थान के अलवर इलाके में एक गडरिया भेड़ चराते हुए जंगल में चला गया । अचानक किसी ने उसे कहा कि........