लागी लगन लागी लगन ………….
लागी लगन लागी लगन मोहे श्याम की तेरे नाम की
जिस जीवन में श्याम नहीं वो ज़िन्दगी किस काम की
लागी लगन लागी लगन ………….
झूठे हैं सब रिश्ते नाते सच्ची तेरी प्रीत रे
आया हूँ दरबार में तेरे तू ही सच्चा मीत रे
मैंने भी अब ोधी चुनरिया मुरली वाले श्याम की
लागी लगन लागी लगन ………….
भक्ति के दो क्षण हैं भारी जीवन के सौ साल से
श्याम की महिमा सबसे न्यारी सबको बचाये काल से
बीत ना जाए तेरी उमरिया जप ले माला श्याम की
लागी लगन लागी लगन ………….
जीवन है दो पल का मेला जाए कुछ ना साथ रे
आया था तू जग में अकेला जाए खाली हाथ रे
छोड़ के माया इस दुनिया की भक्ति कर ले श्याम की
लागी लगन लागी लगन ………….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…