मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग
मेरी मुरलिया तूने चुराई करती है अब तंग
मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग
मेरी मुरलियां जग से न्यारी मधुर मधुर बड़ी प्यारी प्यारी
देदे मुरलियां कहा छुपाई जादा मत कर तंग
मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग
मुरली वृंदावन से मंगवाई तेरे लिए मैंने मन से बजाई
देदे मुरलियां कहा छुपाई जादा मत कर तंग
मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग
मुरली के बिन माँ मारेगी घर से खाट बाहर डारेगी
देदे मुरलियां कहा छुपाई जादा मत कर तंग
मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग
शेलेंदर की सुन के विनती राधे क्यों तू न है सुनती
देदे मुरलियां कहा छुपाई जादा मत कर तंग
मैं अब न जाऊँगा राधा तेरे संग…………
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…