Breaking News

मंदिर में आओ मोहन


मंदिर में आओ मोहन दर्शन को भीड़ है
सेवकियाँ बुलावे प्यारा थारी ही उडीक है

धीरे धीरे चलना हमें देगा दर्शन बाबा,
आता ही होगा वो पहन केसरिया बागा,
दीवाने तेरे नाम के तुमसे उम्मीद है,
सेवकियाँ बुलावे प्यारा थारी ही उडीक है
मंदिर में आओं मोहन

तू प्यारा तेरा नाम भी प्यारा सबको तेरा सहारा,
बिच भंवर में जो भी डोले उसको पार उतारा,
विष भी अमृत धार है जिनको तुमसे प्रीत है,
सेवकियाँ बुलावे प्यारा थारी ही उडीक है
मंदिर में आओं मोहन

आकाश है नीला नीला घोडा लीले की असवारी,
हाथ में प्यारी मोरछड़ी हिरा जड़ी कटारी,
क्या गजब श्रृंगार है हम सब मुरीद है,
सेवकियाँ बुलावे प्यारा थारी ही उडीक है
मंदिर में आओं मोहन

जिसको तू बुलाता वो ही चलके आता,
तेरे नचाए नाचे तू हाथ पकड़ के नचाता,
सुदामा गरीब के सज्जन ये गीत है,
सेवकिया बुलावे प्यारा थारी ही उडीक है,
मंदिर में आओं मोहन……………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...