मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरलीवाला मेरे पास होता है।
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है….
जब जब रहा अकेला बड़ा दुःख पाया मैं,
जब जब दुःख ने घेरा तो घबराया मैं,
सारी दुनियाँ में इसी का सहारा है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरलीवाला मेरे पास होता है।
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है…..
सब कुछ बदल गया है उसके आने से,
हिम्मत आ गई है उसके समझाने से,
फँसा मैं जब जब भी उसी ने तो निकाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरलीवाला मेरे पास होता है
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है…..
नई नई पहचान बदल गई रिश्ते में,
बनवारी मेरा सौदा पट गया सस्ते में,
गिरा मैं जब जब भी उसी ने संभाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है,
जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरा मुरली वाला मेरे पास होता है।
मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा वह जग से निराला है………..
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…