Breaking News

मेरे गोवर्धन गिरधारी


मेरे गोवर्धन गिरधारी,
सुन लो ना अरज हमारी,
मेरे गोवर्धन गिरधारी,
सुन लो ना अरज हमारी……

तुम रूसा रुसी छोड़ भी दो,
मुख मेरी तरफ अब मोड़ भी लो,
आई मैं शरण तुम्हारी,
सुन लो ना अर्ज हमारी…

मेरे दिन बीते, बीतीं रातें,
क्यों करते नहीं मुझसे बातें,
कुछ बोलो ना बनवारी,
सुन लो ना अर्ज हमारी,
मेरे गोवर्धन गिरधारी,
सुन लो ना अरज हमारी….

तुम सागर हो करुणा रस के,
मुझमे अवगुण दुनियाँ भर के,
फिर भी मैं दासी तुम्हारी,
सुन लो ना अर्ज हमारी…

  • Videos
  • Playlists
  • 349 more
  • 18 more
    • Check Also

      कैलाश पर्वत

      कैलाश पर्वत के रहस्य

      कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...