मेरे सांवरे सरकार तुम्हारा क्या कहना
इकलौते लखदातार तुम्हारा क्या कहना
हारे के सहारे बाबा शीश के तुम दानी
दुनिया ये सारी बाबा तेरी है दीवानी
कलयुग के पालनहार तुम्हारा क्या कहना
जब जब भी संकट आया और मेरा मन घबराया
मेरे साथ खड़े हो बाबा तुमने एहसास कराया
गिरते को लिया संभाल तुम्हारा क्या कहना
तेरे एक इशारे पे बाबा चलती ये सृष्टि सारी
सूरज चंदा भी गगन में आते बारी – बारी
तेरे हाथ मेरी पतवार तुम्हारा क्या कहना……….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…