Breaking News

मेरे श्याम आज तुझको जी भर के देखना है


मेरे श्याम आज तुझको जी भर के देखना है,
जी भर के देखना है
पलकों में तुझको अपनी बंद कर के देखना है,
मेरे श्याम आज तुझकों जी भर के देखना है

एक बार देखने से होता नहीं गुजारा,
होती है फिर तमन्ना देखूं तुझे दोबारा,
तुझे फिर तेरी गली से गुजर के देखना है,
मेरे श्याम आज तुझकों जी भर के देखना है

जिस चाँद से मुखड़े पे मरती थी राधा रानी,
जिसे देखते ही मीरा तेरी हो गई दीवानी,
उस चाँद से मुखड़े पे मुझे मर के देखना है,
मेरे श्याम आज तुझकों जी भर के देखना है

इस दिल के आयने में तस्वीर तेरी रख के,
देखेंगे आज अपनी तक़दीर को परख के,
तेरे मन में मेरे प्यारे अब उतर के देखना है,
मेरे श्याम आज तुझकों जी भर के देखना है………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...