मेरी नंदलाला संग यारी यह दुनिया जान गई,
मेरी रसिया के संग यारी यह दुनिया जान गई|
यह रसिया मेरो भोला भाला,
मैं चंचल मतवारी यह दुनिया जान गई,
मेरी नंदलाला………..
यह रसिया ओढ़े काली कमलिया,
मैंने पहनी रेशम साडी यह दुनिया जान गई,
मेरी नंदलाला………..
यह रसिया मेरो गोकुल वालो,
मैं बरसाने वारी यह दुनिया जान गई,
मेरी नंदलाला………..
यह रसिया मेरो माखन खावे,
मैं दद बेचन वारी यह दुनिया जान गई,
मेरी नंदलाला…………
मेरी नंदलाला संग यारी यह दुनिया जान गई,
मेरी रसिया के संग यारी यह दुनिया जान गई…….
wish4me Your wish may come true today…