Breaking News

मिलन जमुना पे


कन्हिया बैठाया पहिया हो मिलन यमुना पे आउंगी

मिलन तू कैसे आवे गी खोली पे तेरा बाबुल पावेगा
बाबुल के मैं मुका धर दूंगी मिलन यमुना पे आउंगी

मिलन तू कैसे आवेगी धरा तेरी मैया पावेगी
मैया के मैं पैर दबा दूंगी मिलन यमुना पे आउंगी

मिल्न तू कैसे आवेगी रस्ते में तेरी सखियाँ पावेगी
सखी ने मैं आप मना लुंगी मिलन यमुना पे आउंगी

ठाकुर प्यारे

मन में उठती इक तरंग
दिल में ये ही एक उमंग
घर मेरे आना राधा संग
हो..ठाकुर प्यारे….

भक्ति भाव से करू मैं पूजा
करू आरती वंदन
भोग लगाउ माखन मिशरी
तिलक लगाऊ चन्दन
अब मेरी सुन लो फरियाद
हर पर करता तूमको याद
तो कब आओगे राधा रमन
हो..ठाकुर प्यारे…..

राणा ने जब मीरा को
थमा दिया विष प्याला
अपनी शक्ति से तुमने
विष को अमृत कर डाला
मुझपर भी किर्पा वरसादो
भवसागर से पार लगादो
राधे नाम की लगी लगन
हो..ठाकुर प्यारे….

द्रौपदी की लाज बचाने
दौड़े दौड़े आये -2  
अपनी बहन की लाज की खातिर  
पल भी रुक न पाए
उसी भाव से तुम्हे  पुकारू
तन मन धन सब तुमपे वारु
मैं तो हर सांस करता भजन
हो..ठाकुर प्यारे….

नरसिंह भक्त की हुंडी तारी
साथ विधुर धर खायो -2  
भूं नें भक्त ने जिद नहीं छोड़ी
पत्थर में तुम्हे पायो
कहे जतिंदर भाग जगादो
मुझको भी अब दर्शन दिखादो
करू चरणों में मस्तक नमन
हो..ठाकुर प्यारे…..

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....