एक चीता और एक लोमड़ी एक वन में एक साथ रहते थे। वे बहुत अच्छे मित्र थे और छोटी-मोटी बातों पर कभी नहीं झगड़ते थे।
हालाँकि, एक दिन, बातों ही बातों में उन दोनों के बीच बहस हो गई और दोनों ने निश्चय किया कि यह फैसला किया जाए कि दोनों में से कौन अधिक सुंदर है।
चीते ने पहले जोर देकर कहा कि वही अधिक सुंदर है क्योंकि उसके पास आकर्षक पीले रंग की त्वचा है।
उसने अपनी प्रशंसा जारी रखते अपने काले धब्बों का जिक्र किया। हुए लोमड़ी पूरी बात ध्यान से सुनती रही और सहमति जताती रही ।
इसके बाद, जब उसकी बारी आई तो वह बोली, “ठीक है, तुम मुझसे अधिक सुंदर हो। तुम्हारे पास पीले रंग की काले धब्बों वाली चमकीली त्वचा है।
लेकिन मुझे लगता है कि मेरा चतुर दिमाग तुम्हारे सुंदर शरीर से अधिक महत्वपूर्ण है।”
wish4me Your wish may come true today…