
नारायण जिनके हिरदय में
सो कछु करम करे न करे रे ..
नाव मिली जिनको जल अंदर
बाहु से नीर तरे न तरे रे .
पारस मणि जिनके घर माहीं
सो धन संचि धरे न धरे .
सूरज को परकाश भयो जब
दीपक जोत जरे न जरे रे ..
ब्रह्मानंद जाहि घट अंतर
काशी में जाये मरे न मरे रे ..
नाव मिली जिनको जल अंदर
बाहु से नीर तरे न तरे रे .
wish4me
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…