नैन तेरे मोटे मोटे लगे कैसे कजरारे
बाल घुंगराले देखो बड़े ही प्यारे प्यारे,
रूप तेरा बड़ा गजब का देख चंदा शरमाये,
लगा ले काला टिका नजर तेरे लग न जाए श्याम
नैन तेरे मोटे मोटे
कैसा सज धज के बैठा श्याम बनडा सा लागे,
संवारे के दर्शन से ये सोई किस्मत जागे
ये देखो बांकी अदा से श्याम कैसे मुस्काये,
लगा ले काला टिका नजर तेरे लग न जाए श्याम
नैन तेरे मोटे मोटे
गले वेज्यनती माला के सिर पे मुकट विराजे
चमकते चम चम चमके कानो में कुंडल साजे
रूप मेरे सांवरियां का सभी के मन को भाये,
लगा ले काला टिका नजर तेरे लग न जाए श्याम
नैन तेरे मोटे मोटे
तेरी दीवानी है री संवारे दुनिया सारी,
तेरी बागी सूरत पे मैं जाऊ वारी वारी,
तेरे ये भीम सेन तो इतना चाहे
लगा ले काला टिका नजर तेरे लग न जाए श्याम
नैन तेरे मोटे मोटे…………..
wish4me Your wish may come true today…