ओ मैया तेरा मुझको दीदार हो जाए
उजड़ा चमन फिर से मेरा गुलजार हो जाए
ओ मैया तेरा मुझको दीदार हो जाए……..
कैसे चलेगी मैया तूफ़ान में नैया
हो जाए एक इशारा भव पार हो जाए
उजड़ा चमन फिर से मेरा गुलजार हो जाए…..
ख्वाइश मेरे जीवन की ज्यदा बड़ी नही,
बस तेरी किरपा मुझपे इक बार हो जाए
उजड़ा चमन फिर से मेरा गुलजार हो जाए…..
खाली नही जाऊगी जिद पे अड़ी हु माँ,
देखू तो दयालु कैसे इनकार हो जाए
उजड़ा चमन फिर से मेरा गुलजार हो जाए….
करदे मुरदे पूरी बस इतना सोच कर
वनवारी मुझे भी तेरा इतवार हो जाए
उजड़ा चमन फिर से मेरा गुलजार हो जाए…………
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…