थोडा थोडा गोरा थोडा काला लगता है
ओ मेरा संवारा कन्हिया बड़ा प्यारा लगता है
तीर नही ये रखता है आँखों से बाण चलाये
देख ले जो भी सांवली सूरत वो इसका हो जाए
मुझको तो ये कोई जादू कारा लगता है
ओ मेरा संवारा कन्हिया बड़ा प्यारा लगता है
मोर मुकट माथे पे पेहने अजब है इसकी शान
सोरव मधुकर सारे जग से न्यारा मेरा श्याम
नटखट है पर सबका ये दूलारा लगता है
ओ मेरा संवारा कन्हिया बड़ा प्यारा लगता है………..
wish4me Your wish may come true today…