ॐ नमः शिवा, ॐ नमः शिवा, ॐ नमः शिवा, ॐ नमः शिवा ।
शिव शंकर का गुणगान करो, शिव भक्ति का रसपान करो ।
जीवन ज्योतिर्मय हो जाए, जो तिर्लिंगो का धयान करो ॥
उसने ही जगत बनाया है, कण कण में वोही समाया है ।
दुःख भी सुख सा ही बीतेगा, सर पे जब शिव का साया है ।
बोलो हरि हरि हरि महादेव, हर मुश्किल को आसान करो ॥
शंकर तो हैं अन्तर्यामी, भक्तो के लिए सखा से हैं ।
भगवान् भाव के भूखे हैं, भगवान् प्रेम के प्यासे हैं ।
मन के मंदिर में इसी लिए शिव मंदिर का निर्माण करो ॥
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…