साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो….
माखन, मिश्री का भोग लगावै
भक्तां के दिल में ये राज रजावै
यो तो मुड़कत जावै यो तो नैन मटकावै
मेरा साँवरिया, साँवरिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो……
गोकुल का ग्वाला ये तो प्यारा नंदलाला
यशोमती मईया का राज दुलारा
ये तो मटकी फोड़े ,ये तो गोपियों को छेड़े
बड़ा नटखटिया, नटखटिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो……
बाँसुरी की धुन पे ये सब को नचावै
राधा के संग सारी गोपियाँ भी नाचै
ये तो मुरली बजावै संग में मोर भी नाचै
बड़ा जादूगरिया, जादूगरिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो…….
राधाजी के संग ये तो रास रचावै
मीठी मीठी बातें करके सबको भूलावै
ये तो मोड़े कलाईयाँ ,इसकी ले लूँ बलईयाँ
बड़ा रंगरसिया, रंगरसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो…….
देवकी के जन्मा इसको यशोदा ने पाला
नंद बाबा का ये तो राजदुलारा
इसकी महिमा चहूँ ओर,
देख “मधु “इसकी ओर
हुई बाँवरिया, बाँवरिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया
ये तो बड़ा चितचोर
जब भी देखूँ इसकी ओर
ये तो मनबसिया, मनबसिया
साँवला सलोना मेरा प्यारा रे कन्हैया हो…………….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…