Breaking News

सांवली तेरी सूरत पे मोहन


सांवली तेरी सूरत को मोहन, देख मीरा दीवानी हुई है
तुझको पाकर मेरे प्यारे मोहन, रुकमणी भी दीवानी हुई है
सांवली तेरी सूरत……

काल कोठी में जन्मा तू मोहन, रात काली की काली वही है
तेरी किलकारी सुनकर है कान्हा, तेरी मैया भी न्यारी हुई है
सांवली तेरी सूरत …..

तेरी सिर पर मुकुट सज रहा है, तन पे पीताम्बरी जच रहा है
माथे चंदन का टीका लगा है, मुख पे लाली रचाये हुए हैं
सांवली तेरी सूरत…..

तेरे नैनो की क्या बात मोहन, मोटे मोटे कटीले कटीले
तेरी एक मुस्कुराहट पे मोहन, गोपियाँ भी दीवानी हुई है
सांवली तेरी सूरत ….

कान कुंडल बड़े सज रहे है,मेरे कान्हा अलग लग रहे हैं
तेरी मुरली को सुनकर हे कान्हा, सारी दुनिया दिवानी हुई है
सांवली तेरी सूरत …..

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...