जब जब दिल से श्याम को तू आवाज लगायेगा,
साँवरा दौड़ा आएगा,
कोई आये या ना आये ये रुक ना पायेगा,
साँवरा दौड़ा आएगा
तू न सोच के दूर है वो,
तुझपे नजर वो रखता है,
तेरी तड़प का ध्यान उसे बस वो धीर परख ता है,
ये श्याम तेरा अपना ही तो है,
जीवन की हर ऊजलां को ये खुद सुलझाएगा,
साँवरा दौड़ा आएगा..
बन कर साथी साथ चले जीवन की हर राहो में,
गिरने से पहले आकर थामे गा बाहो में,
इक वार भुला कर देख इसे,
ये कदम कदम पे तुझको विपदा से बचाएगा,
साँवरा दौड़ा आएगा
जग ये करे अपमान तो क्या हस कर वो भी सेह लेना,
आएंगे जब श्याम प्रभु उनसे तू सब कह देना,
दुनिया से तू कुछ उम्मीद ना कर,
जग से तू आस लगा कर जब ठोकर खाये गा,
साँवरा दौड़ा आएगा
माधव इतना मांग ले तू कायम लाज का ताज रहे,
जग रूठे परवाह नहीं तू मेरा हमराज रहे,
ये श्याम मेरा अपना ही तो है,
खुद तुझसे दूर कन्हैया कैसे रह पायेगा,
साँवरा दौड़ा आएगा…………
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…