अपनी पढ़ाई के दिनों में नेपोलियन को कुछ समय आक्लोनी में एक नाई के घर पर रहना पड़ा था। अपनी सुंदरता के कारण नेपोलियन नाई की पत्नी को पसंद आ गया था। वह तरह तरह के हंसी मजाक और क्रिया- कलापों के द्वारा उसे रिझाने की भरपूर कोशिश करती थी।
लेकिन नेपोलियन ने उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ वर्षों के बाद जब नेपोलियन फ्रांस का प्रधान सेनापति बना। तब किसी कार्यवश एक बार उसे आक्लोनी जाना पड़ा। वहां वह नाई के घर भी गया। नाई की पत्नी दुकान पर बैठी थी। नेपोलियन ने उससे पूछा, “क्या तुम्हें बोनापार्ट नाम का कोई लड़का याद है?”
उसने उत्तर दिया, ” हाँ, याद है। लेकिन उसकी चर्चा करना अपना समय नष्ट करना ही है। उसे न तो नाचना, गाना आता था। न ही वह किसी से प्रेमपूर्वक बातें ही कर सकता था।” इस पर नेपोलियन ने हंसते हुए कहा कि अगर वह इन सब चीजों में पड़ जाता तो आज फ्रांस का प्रधान सेनापति नहीं बन पाता।
इसलिए जीवन में सफलता के लिये संयम बहुत आवश्यक है।
Moral of Story- सीख
संयमित और अनुशासित जीवन ही सफलता की कुंजी है।
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…