सारा जीवन कन्हैया तेरे नाम लिख दिया,
अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,,,,,
तू प्रेमियों का प्रेमी , हमने ये सुन रखा है ,
इसलिए तो अपना साथी तुझको ही चुन रखा है,
हो तेरे नाम पे सांवरिया ये पैगाम लिख दिया ,
अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,,,,,,
सच कहता हूँ सांवरिया ये प्रेम नहीं है झूठा ,
सारे जग में दीवाना तुझको ना मिलेगा ऐसा ,
हो तेरे चरणों में हमने तो ये जान रख दिया ,
अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया ,,,,,
तेरे सिवा कन्हैया कोई और नहीं अब भाता ,
सौरभ मधुकर ने जोड़ा तुझसे जन्मों का नाता ,
हो अपने भगतों का कन्हैया तूने मान रख लिया,
अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया,,,,,,
हो सारा जीवन कन्हैया तेरे नाम लिख दिया ,
अपने दिल पे हमने तो जय श्री श्याम लिख दिया …….
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…
