Breaking News

श्याम की याद


श्याम दीवानों ने श्याम की याद में
एसी महफ़िल सजाई मजा आ गया ,
दिल मचलने लगा दिल उछलने लगा
एसी मस्ती है छाई मजा आ गया
श्याम दीवानों ने……

श्याम आयेगे सब को ही था इन्तजार
श्याम आये  तो होने लगी जय जय कार
इतर उड़ने लगा चवर डुलने लगा
एसी मस्ती है छाई मजा आ गया

मीठे भजनों की बरसात होने गी
आँखों आँखों में ही बात होने लगी
सब नाचन लगे सब झूमन लगे
एसी मस्ती है छाई मजा आ गया

प्रेम सोनी का बाबा निभाता सदा दास चोखानी इनको रिजाता सदा
श्याम दिल दार यारो का यार है
एसी मस्ती है छाई मजा आ गया……..

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...