Breaking News

श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल

श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल,
विनती करूं पैया पडु तोरे बार-बार,

भर पिचकारी कान्हा सन्मुख ना मारो,
अबीर गुलाल मेरे मुख पे ना डारो,
आज आई आई करके मैं सोलह श्रृंगार,
विनती करूं पैया पडु….

बीच बजरिया ना रोको मुरारी,
जाने दो श्याम मत आवो अगाड़ी,
पकड़ो ना बहिया जी पराई हू नार,
विनती करूं पैया पडु…

संग सहेली सब हांसी करेगी,
सास ननंद की मोहे डांट पड़ेगी,
झगडेंगे सैया जी घर पे हमार,
विनती करूं पैया पडु….

मंत्री कहे विनती अब सुन लो हमारी,
भक्त दयाल रहे शरण तुम्हारी,
श्याम तेरे चरणों में जाऊं बलिहार,
विनती करूं पैया पडु …

Check Also

maut kee shahajaadee

एक प्रेरणादायक कथा

एक प्राचीन कहानी जो बताती है कि अकाल मृत्यु से कैसे बचा जा सकता है। एक राजकुमार की विवाह के बाद उसे अकाल मृत्यु के खतरे से कैसे बचाया गया....