तेरा शुक्रिया है………..2
मेरे अंगना में आए…. मेरे श्यामा….
दुनिया ने मुझको कभी नहीं जाना,
आपने मुझको है पहचाना…-2
मेरे श्याम मुझ पर….अहसां तुम्हारा,
मेरे अंगना में………,
तेरे दर पर आके श्याम शीश मैं नवाउँ,
शीश को नवाउँ श्याम झोली मैं फैलाउँ…-2
दो फूल श्रद्धा के….डालो मेरे श्याम
मेरे अंगना में…………,
तन-मन की मिट्टी से आसन बनाउँ,
हृदय की कलियों से उसको सजाउँ…-2
अपनी चरण धूली से… कुटिया रंग दो
मेरे अंगना में……..,
आपने आके प्रभु मुझको संभाला,
मंझधार में थी नैया दे दिया सहारा…-2
मेरे श्याम तुम पर…बली-बली जाउँ
मेरे अंगना में आए…. मेरे श्यामा………,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…