Breaking News

श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना

श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,
छूटे बेशक दुनिया सारी द्वार ये छुटे न
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,,,,,,

जब से देखि संवारी सूरत और न फिर कुछ भाया
मोह माया के तोड़ के बंधन द्वार तेरे मैं आया
बाँध लिया जो बंधन प्यारे बंधन टूटे ना
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,,,,,

पाप की गठरी लेकर गिरधर तेरी शरन में आया
करदो एसी रेहमत बाबा पावन हो ये काया
रंग चड़े भगती का ऐसा रंग ये छुटे न
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,,,,,

अब तो जीवन भर एह मोहन नाम तेरा ही ध्याऊ
सोंप दिया ये तन मन तुमको तुम से दूर न जाऊ
प्रीत लगी जो तुम संग प्यारे प्रीत ये छुटे न
श्याम तेरे चरणों से ये लागी छूटे ना,,,,,,,

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...