Breaking News

बाबा अमरनाथ बर्फानी योगिराज दया के दानी

17बाबा अमरनाथ बर्फानी, योगिराज दया के दानी |
भूखे को है भोजन देते और प्यासे को पानी ||
बाबा अमरनाथ की जय, बोलो शिव शंकर की जय ||

भक्तो के मन बसने वाले ये तो सब के स्वामी है |
मन चाहा फल देने वाले शंभू अंतरयामी है |
महादेव के दर्शन कर के, संवर जाये जिंदगानी ||

दया धरम के है यह दाता सारा ही संसार कहे |
जिधर दया की दृष्टि उधर कमी न कोई रहे |
हाथ है इसके लाज हमारी, यश लाभ और हानि ||

प्रभु नाम के हीरे मोती हर पल सदा लुटाते हैं |
अपने संतो भक्तो के संकट यह आप मिटाते हैं |
भोले नाथ की शक्ति है जी, जाने दुनिया फानी ||

Check Also

nastik

एक नास्तिक की भक्ति

इस कहानी में हरिराम नामक आदमी के बदलते दृष्टिकोण और उसकी नास्तिकता से बच्चे को दवा देने की भरपूर भावना को दर्शाया गया है।.........