सुमिर राम का नाम, मन रे,
सुमिर राम का नाम.
राम नाम जप पाप निवारे
राम नाम जप सब जग तारे
तर जा भाव सागर से प्राणी
सुमिर राम का नाम
सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम
भक्ति करो श्री रामचंद्र की
सेवा उनही के चरणों की
मन उनकी छवि बसा लो
जपो निरंतर नाम
जपो निरंतर राम
मगन हो जप ले राम का नाम
सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम
नाम जाप जब होगा निरंतर
प्रेम प्रगट होगा घट अंतर
ज्योति जगेगी छवि प्रगटेगी
दर्शन देंगे राम
दर्शन देंगे राम
मगन हो जप ले राम का नाम
मन रे, सुमिर राम का नाम
सुमिर राम का नाम, मन रे
सुमिर राम का नाम
wish4me
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…