Breaking News

Tag Archives: राजा की कहानी

तेनालीराम की कहानी: बाबापुर की रामलीला!!

तेनालीराम हमेशा अपनी बुद्धिमता से सबका मन जीतने के लिए जाने जाते थे। आए दिन राज्य पर आई किसी न किसी समस्या को सुलझाने के लिए वे अपना दिमाग लगाया करते थे। इसी तरह जब एक बार दशहरा पर नाटक मंडली विजयनगर नहीं पहुंच पाई, तो तेनाली ने क्या किया, आइए जानते हैं। काशी की एक नाटक मंडली हमेशा दशहरे …

Read More »

तेनालीराम की कहानी: हीरों का सच!!

राजा कृष्णदेवराय के दरबार में तेनालीराम नाम के मंत्री थे, जो बड़े ही कुशल और समझदार थे। एक बार महाराज के सामने ऐसा मामला आया कि उनके लिए न्याय करना मुश्किल हो गया। ऐसे में तेनाली राम ने सूझबूझ से काम लिया और राजा की उलझन सुलझाई। हुआ यूं कि एक दिन नामदेव नाम का एक व्यक्ति राजमहल में आया …

Read More »

तेनालीराम की कहानी: मनपसंद मिठाई!!

तेनालीराम हमेशा जवाब देने के अपने नायाब तरीकों के कारण जाने जाते थे। उनसे कोई भी सवाल पूछा जाए, वह हमेशा एक अलग अंदाज के साथ जवाब देते थे, फिर चाहे वो सवाल उनकी मनपसंद मिठाई का ही क्यों न हो। आइए, जानते हैं कि कैसे तेनालीराम ने अपनी मनपसंद मिठाई के पीछे महाराज कृष्णदेव राय की कसरत करवा दी। …

Read More »

तेनालीराम की कहानी: दूध न पीने वाली बिल्ली!!

दक्षिण भारत के विजयनगर में राजा कृष्णदेव राय का राज था। एक बार विजयनगर में चूहों ने बहुत तबाही मचाई, जिससे पूरी प्रजा परेशान थी, क्योंकि चूहे आए दिन किसी के कपड़े कुतर जाते, तो किसी की फसल और अनाज को नुकसान पहुंचाते। इससे परेशान होकर एक दिन पूरी प्रजा राजा कृष्णदेव राय के दरबार में पहुंची और उनकी समस्या …

Read More »

मूर्ख राजा और चतुर मंत्री की कहानी!!

कई सालों पहले नदी के किनारे पर एक दियत्स नामक नगरी हुआ करती थी। इस नगरी में शासन करने वाला राजा बहुत ही मुर्ख था। वहीं, राजा का मंत्री बहुत चतुर था। एक दिन शाम के समय राजा और मंत्री दोनों नदी किनारे टहलते हुए शाम का आनंद ले रहे थे। तभी राजा ने मंत्री से एक सवाल पूछा, “क्या …

Read More »

राजा और मछुआरे की कहानी!!

बहुत साल पहले अंग देश में एक राजा राज करते थे। उस राजा के पास एक बेहद खूबसूरत तालाब था, जिसमें कई सारी मछलियां हुआ करती थी। उन मछलियों की देखभाल के लिए राजा ने एक मछुआरे को काम पर रखा था। उस मछुआरे का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह राजा की सभी आज्ञा का पालन करता था। राजा को …

Read More »

राजा और चोर की कहानी !!

धौलपुर गांव में एक चालाक चोर रहता था। वह इतनी सफाई से चोरी करता था कि किसी की पकड़ में नहीं आता था। लोगों का मानना था कि वो किसी की आंख से काजल चोरी कर लेगा, तो भी किसी को भनक नहीं लगेगी। गांव में चोरी करते करते अब उसे बोरियत होने लगी थी। वह दूसरे चोरों के बीच …

Read More »

राजा और तोता की कहानी!!

एक समय की बात है, किसी एक राज्य में हरिशंकर नाम का राजा राज करता था। उस राजा के तीन बेटे थे। उसकी ख्वाहिश थी कि वह उसका सबसे काबिल बेटा उसकी राजगद्दी संभाले, लेकिन वह इस बाात लेकर संशय में था कि तीनों में से किसे वह अपना राजपाट सौंपे। एक दिन राजा को एक तरकीब सूझी। उसने उसी …

Read More »

विश्वासघात- राजा रानी की कहानी!!

सालों पहले लखनपुर नाम के राज्य में भीमा नाम के राजा का शासन हुआ करता था। वह बहुत महत्वकांक्षी था और अपनी प्रजा से बहुत प्यार करता था। उनके राज्य में चारों ओर खुशहाली थी, लेकिन राजा-रानी खुद हमेशा दुखी रहते थे। उनके पास धन, दौलत, शोहरत सब कुछ था, लेकिन उनकी संतान न थी। संतान पाने के लिए राजा …

Read More »

राजा और रंक की कहानी!!

एक समय की बात है किसी गांव में एक भिखारी रहता था। खाने की तलब में वह हर दिन घने जंगल को पार करके किसी न किसी के घर भिक्षा लेने जाया करता था। आज भी इसी तरह वह भिक्षा लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था, लेकिन वह आज बहुत खुश था। उसने फटे हुए जूते भी पहने …

Read More »