Breaking News

शिव का नाम लो

3

शिव का नाम लो ।
हर संकट में ॐ नमो शिवाय बस यह नाम जपो ॥
जय शम्बू कहो ।
जब कोई मुश्किल आन पड़े तो, भोले नाथ रटो ॥

शिव ही पालन हारा है ।
जग का वो रखवाला है ।
हर हर गंगे, बम बम भोले ॥

शिव के चरणों में है चारो धाम ।
देवों में भी शिव जी हैं प्रधान ॥
सब का बस वोही एक स्वामी ।
दान जिसका है धरम, ऐसा दानी है ।
जग का है वो पिता, इतना जान लो ॥

जय शिव शंकर, भवानी शंकर, जय नटराजन ।
जय शिव शंकर, भवानी शंकर, जय नटराजन ॥

शिव की महिमा सब से है महान ।
प्रेम दया का दूजा हिया यह नाम ॥
विष अमृत मान कर पी लिया जिसने ।
हर प्राणी का कल्याण किया जिसने ।
द्वारे पे शिव खड़े, तुम पहचान लो ॥

Check Also

nastik

एक नास्तिक की भक्ति

इस कहानी में हरिराम नामक आदमी के बदलते दृष्टिकोण और उसकी नास्तिकता से बच्चे को दवा देने की भरपूर भावना को दर्शाया गया है।.........