तेरे मोटे नैन कटीले मेरे चित का चैन चुराए
जब तक न देखू तुझको मुझे इक पल न चैन आये
तेरी सवाली सूरत कान्हा रातो की नींद उडाये
तेरे मोटे नैन कटीले मेरे चित का चैन चुराए
छैल छबीले नैन है काले नैनो ने जादू कैसा डाला,
देख के इनके रंग रूप को तन मन मेरा हुआ मतवाला,
तेरे नैन बड़े कजरारे जब कजरा नैन समाये
तेरे मोटे नैन कटीले मेरे चित का चैन चुराए
तेरे नैनो की एक झलक को नैन मेरे वेचैन हो जाए ,
नैन नशीले देख कान्हा के गोपिया सुध बुध अपनी गावाये,
जो देखे कान्हा तुझको तेरे नैनो में खो जाए
तेरे मोटे नैन कटीले मेरे चित का चैन चुराए
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…