तेरी किरपा ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
मुझे नहीं चाहिए कुछ अब और ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
गेरो की बात करे क्या हमें अपनों ने ठुकरया,
बन गया नाथ तू मेरा तूने पल पल साथ निभाया,
तेरा साथ ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
तेरी किरपा ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
मैया बन कर के तूने मुझे गोद में दुलराया,
बन गया पिता तू मेरा तूने चलना मुझे सिखाया,
तेरा प्यार ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु पयरे,
तेरी किरपा ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
मैं किसी से कुछ क्या मांगू बिन मांगे ही सब पाउ,
जब दवार मिला बाबा तेरा मैं किसी के दर क्यों जाऊ,
तेरा दवार ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
तेरी किरपा ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
इतनी किरपा की तूने ये मुख से कहा ना जाए,
जब जब मैं याद करू तो मेरा हिरदय भर भर आये,
ये दास कहे अब क्या कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,
तेरी किरपा ही मेरा सब कुछ ओ मेरे सतगुरु प्यारे,,,,,,,,,
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…