Breaking News

तेरी कृपा का है ये असर सांवरे


तेरी कृपा का है ये असर सांवरे
मेरी पहचान है अब तेरे नाम से
तेरी कृपा का है …………….
लोग कुछ भी कहें मुझको परवाह नहीं
जीवन जीते हैं हम तो बड़े शान से
तेरी कृपा का है …………….

ऐसे मुश्किल भरे मेरे हालात थे
दिल के दरवाज़ों में बंद जज़्बात थे
कोई साथी ना था कोई संगी ना था
शक्ति मिलती थी मुझको तेरे नाम से
तेरी कृपा का है …………….

जो उठाते थे मुझ पे ऊँगली कभी
आज चलते हैं नज़रें झुका के सभी
मैं भी हैरान था थोड़ा परेशां था
अब तो सम्मान मिलता तेरे नाम से
तेरी कृपा का है …………….

तेरी कृपा रहे जब तक ज़िन्दगी
यूँ ही चाहे मोहित बस तेरी बंदगी
लैब ये खामोश हैं आँखें रोने लगी
इतने एहसान है मुझपे घनश्याम के
तेरी कृपा का है ………

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...