Breaking News

तोरा मन दर्पण केहलाये


तोरा मन दर्पण केहलाये,
भले बुरे सारे कर्मो को देखे और दिखाए,
तोरा मन दर्पण केहलाये,

मन ही देवता मन ही इश्वर मन से बड़ा न कोये,
मन उजियारा जब जब फैले जग उजियारा होए,
इस उजले दर्पण पर प्राणी धुल न जमने पाए,
तोरा मन दर्पण केहलाये,

सुख की कलियाँ दुःख के कांटे मन सब का आधार,
मन से कोई बात छुपे न मन के नैन हजार,
जग से चाहे भाग ले कोई मन से भाग न पाए,
तोरा मन दर्पण केहलाये,

तन की दोलत ढलती छाया मन का धन अनमोल
तन के कारण मन के धन को मत माटी में रोल
मन की कदर बुलाने वाला हीरा जन्म गवाए,
तोरा मन दर्पण केहलाये………..

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....