Breaking News

तू छुपी कहा है मैया


तू छुपी कहा है मैया है कहा तेरा ठिकाना
दर दर भटक रहा है कब से तेरा दीवाना,
तू छुपी कहा है मैया

मैं जानता हु तू भी माँ मेरे बिन उदास होगी
तुझे ढूडता हु मैं तुझे भी मेरी तलाश होगी
कोई तोड़ न सकेगा रिश्ता है ये पुराना,
तू छुपी कहा है मैया

हर इक सांस दातिये कर दू तेरे हवाले
सारे जहा को छोड़ दू अपने जो तू बना ले
तुझको मिले पुजारी मुझको मिले ठिकाना,
तू छुपी कहा है मैया

प्यार पे जरा सा माँ लोकेश का भी हक है
कुछ और तुझसे माँ कभी माँगा न आक तक है
मेरे नाम लिखदे आपनी ममता का माँ खजाना
तू छुपी कहा है मैया……..

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...