Breaking News

गुरुवार विष्णु जी की विधिवत पूजा !!

गुरुवार के दिन भूल कर भी न करें ये काम
आज गुरुवार का दिन है और यह दिन श्रीहरि और उनके स्वरूपों की पूजा-उपासना के लिए सटीक दिन माना जाता है। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है।
मान्यता है कि गुरुवार के दिन अगर भक्त, विष्णु जी की विधिवत पूजा करते हैं और गुरुवार से जुड़े उपाय आज़माते हैं, तो उनके जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती है।
ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्नभगवान विष्णु की पूजा में पीले रंग के फूल, प्रसाद और हल्दी बहुत शुभ माने गए हैं। कहा जाता है कि हल्दी का तिलक, चने, गुड़ का भोग और पीले रंग के फूल से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। भगवान विष्‍णु को पीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए इस दिन पीले वस्‍त्र धारण करने चाहिएं और पीली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो उसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ़ आज कुछ चीज़ों को करने से परहेज़ करना भी बहुत ज़रूरी है।
गुरुवार के दिन इन चीज़ों का रखें विशेष ध्यान:-भगवान बृहस्पति देव की पूजा मात्र से आपके घर में गुरु का वास होता है। आज के दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए। आज के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने चाहिएं। आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिएं। जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्‍हें नमक ग्रहण नहीं करना चाहिए और पीला भोजन करना चाहिए। कहते हैं कि इन सभी चीज़ों का विशेष ध्यान रखने से बृहस्पति देव की विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त हो सकती है।

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..