Breaking News

तू ही राम है, तू रहीम है…

तू ही राम है, तू रहीम है ,
तू करीम कृष्ण खुदा हुआ ॥
तू ही राम है तू रहीम हैं ,
तू करीम कृष्ण खुदा हुआ ॥
तू ही वाहे गुरु तू यशु मसीह ,
हर नाम में तू समा रहा ॥
तू ही राम है, तू रहीम है ,

तेरी जात पाक कुरान में ॥
तेरा दरश वेद पुराण में ,
तेरी जात पाक कुरान में ॥
तेरा दर्श वेद पुराण मैं ,
गुरु ग्रन्थ जी के बख़ान में ॥
तू प्रकाश अपना दिखा रहा ,
तू ही राम है, तू रहीम है ॥
तू करीम कृष्ण खुदा हुआ ,
तू ही राम है, तू रहीम है ॥

अरदास है कहीं कीर्तन ,
कहीं राम धुन कहीं आवहन ॥
अरदास है कहीं कीर्तन ,
कहीं राम धुन कहीं आव्हन ॥
विधि भेद का है ये सब रचन ,
तेरा भक्त तुझको बुला रहा ॥
तू ही राम है, तू रहीम है ,
तू करीम कृष्ण खुदा हुआ ॥
तू ही राम है, तू रहीम है…

Check Also

babu-kunwar-singh

बाबू वीर कुंवर सिंह

यदि हमें पिछले 200-250 वर्षों में हुए विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ योद्धाओं की सूची बनाने को कहा जाए तो हम अपनी सूची में पहला नाम बाबू वीर कुंवर..