युग युग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना
तेरो ललना री मैया झूले पलना
युग युग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना
जिस के चरणों की दासी कहलाती है ये माया
यशोमती माँ तू भग भागी ऐसा लाल है पाया
मैया तेरे कृष्ण लला की ना कोई तुलना
युग युग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना
कारी कारी अंखिया मैया घुंगराले है बाल
जो भी देखे कान्हा को वो हो जाए निहाल
काली टिकी कर दे मैया मान ले केहना
युग युग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना
धन्ये हुई है ब्रिज नगरी माँ धन्ये हुआ वृंदावन
पाँव तेरे कान्हा के पड़ गई हो गई धरती पावन
देवता भी चाहे कान्हा के दर्शन करना
युग युग जीवे री यशोदा मैया तेरो ललना………..
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…