Breaking News

जब जब विपदा आई


जब जब, विपदा आई, बाबा साथ आ गया,
मेरे सिर पे, साँवरिया का, हाथ आ गया
जय हो ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

दुःख ने सताया, नहीं घबराया,
साँवरा सलोना पास आया
मेरे पल पल, का यह, हिसाब करे,
सच्च मेरे, साँवरिया, सारे ख्वाब करे
जो भी लड़ने आया, वही मात खा गया ,
मेरे सिर पे, साँवरिया का, हाथ आ गया
जब जब, विपदा आई,,,,,,,,,,,,,,,,

गम की घटाएं, जो घिर घिर आएं,
साँवरे से डर डर जाएं
इनके होते, गमों का, नहीं ज़ोर चले,
गम यूँ कहते, आ जाओ, कहीं और चले  
जिसने अकड़ दिखाई, इनसे लात खा गया,
मेरे सिर पे, साँवरिया का, हाथ आ गया
जब जब, विपदा आई,,,,,,,,,,,,,,,,,

दिल दे दिया है, दर्द ले लिया है,
साँवरे से प्रेम किया है l
मेरे दिल की, दवाई, मेरा श्याम करे,
पप्पू शर्मा, कमाई, तेरे नाम करे
जिसने प्रेम किया है, उसका भात खा गया,
मेरे सिर पे, साँवरिया का, हाथ आ गया
जब जब, विपदा आई,,,,,,,

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...