Breaking News

ब्रज माखन चोरी करत कन्हैया


ब्रज माखन चोरी करत कन्हैया,
सुबल सुमंगल तोशन मंगल,
सखा श्रीदामा मिलत कन्हैया,
ब्रज माखन चोरी———-

नंग धणंग संत नागा बन,
ब्रज लरिकन संग फिरत कन्हैया,
ब्रज माखन चोरी———

चोरन सरदार चुनत नित नव गृह,
गुढ़ लक्ष्य मिलि गढ़त कन्हैया,
ब्रज माखन चोरी———-

रंगे हाँथ पकड़त ब्रज गोपिन,
सहत उपहास नित यशुमति मैया,
ब्रज माखन चोरी———-

प्रगटे हरि जब तें ब्रज गोकुल,
नित अद्भुत लीला रचत कन्हैया,
ब्रज माखन चोरी…………..

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....