Breaking News

Chagan magan mere lal ko aaja re nindiya

छगन मगन मेरे लाल को,आजा रे निंदिया आ,
चंचल मन घनश्याम के,नैनन बीच समा,
आजा री निंदिया आजा,आजा री निंदिया आ।।
जप तप पूजा पाठ सो,विधिना दिया मोहे लाल,
सो जा कन्हैया लाड़ले,मैया बजावे ताल,
कैसे सुलाऊँ लाल को,धीरे धीरे लोरी गा,
छगन मगन मेरें लाल को,आजा रे निंदिया आ।।
सोवे कन्हैया पालनो,बांकि है छवि अभिराम,
आंगन की शोभा है मेरो,मनमोहन घनश्याम,
आजा रे नींदिया लाल को,मैया रही तुझको बुला,
छगन मगन मेरें लाल को,आजा रे निंदिया आ।।
छगन मगन मेरे लाल को,
आजा रे निंदिया आ,
चंचल मन घनश्याम के,नैनन बीच समा,
आजा री निंदिया आजा,आजा री निंदिया आ।।

Check Also

vatt-tree

वट वृक्ष की धार्मिक विशेषताएं

हिंदू धर्म में वट वृक्ष को एक पवित्र और पूजनीय पेड़ माना जाता है, जिसे शक्ति, दीर्घायु, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ में....