Breaking News

फोड़ दयी क्यो मोरी मटकिया

फोड़ दयी क्यों मोरी मटकिया।
राह में चलते चलते॥
कान्हा फोड़ दयी रे
मटकी फोड़ दयी रे।।

ओ मनमोहन मुरली वाले,
हमको छेड़ो ना।
जाने दे पनघट पे मोहे,
मटकी फोड़ो ना।
क्यूं तकरार करे मनमोहन
राह में चलते चलते।
कान्हा फोड़ दयी रे
मटकी फोड़ दयी रे।।

खींच ना चूनर मोरी संवरिया,
चूड़ी तोड़ो ना।
भोली भाली मैं हूँ गुजरिया,
बहियाँ मरोड़ो ना,
तीर चलाये क्यों नैनन के,
राह में चलते चलते।
कान्हा फोड़ दयी रे
मटकी फोड़ डाई रे।।

में तो ठहरी गांव की ग्वालिन।
तुम नंद के छोना।
जाए कहूंगी मां यशोदा से,
फिर मत कुछ कहना,
राजेन्द्र थक जाऊंगी लंबी,
राह में चलते चलते।
कान्हा फोड़ दयी रे
कान्हा फोड़ दयी रे।।

फोड़ दयी क्यों मोरी मटकिया।
राह में चलते चलते।
कान्हा फोड़ दयी रे
घागर फोड़ दयी रे
मटकी फोड़ दयी रे………..

  • Videos
  • Playlists
  • 359 more
  • 18 more
    • Check Also

      कैलाश पर्वत

      कैलाश पर्वत के रहस्य

      कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...