हम को मन की शक्ति देना, मन विजय करें
दूसरोंकी जय से पहले, खुदकी जय करें
हम को मन की शक्ति देना …
भेद-भाव अपने दिलसे, साफ़ कर सकें
दूसरोंसे भूल हो तो, माफ़ कर सकें
झूठ से बचे रहें, सचका दम भरें
दूसरों की जय से पहले, खुद की जय करें
हम को मन की शक्ति देना …
मुश्किलें पड़ें तो हमपे, इतना कर्म कर
साथ दें तो धर्म का, चलें तो धर्म पर
खुदपे हौसला रहे, सचका दम भरें
दूसरों की जयसे पहले, खुद की जय करें
हम को मन की शक्ति देना …
पौराणिक कथाओं, प्रेरक क्षण, मंदिरों, धर्मों, फिल्मों, हस्तियों के बारे में दिलचस्प जानकारी, हजारों गाने, भजन, आरती के बोल हैं Your wish may come true today…