Breaking News

अरे, आज सूरज पश्चिम से निकल आया है क्या?

एकबार एक नव दंपत्ति नए घर में रहने पहुंचा। उनके घर की मुख्य खिड़की में शीशे लगे हुए थे, जिससे दूसरे घर की छत दिखाई देती थी। अगली सुबह पत्नी ने पति से कहा, देखो, सामने वाली छत पर कितने मैले कपड़े फैलाए हुए हैं। लगता है उन्हें कपड़े साफ करना भी नहीं आता।                                            


पति ने उसकी बात अनसुनी कर दी। कुछ दिन बाद पत्नी ने फिर यही बात कही। पति ने इस बार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

जब भी पत्नी सामने की छत पर कपडे़ फैले देखती, वह सामने वालों को कोसने लगती।
कुछ दिनों बाद वे दोनों खिड़की के पास बैठे नाश्ता कर रहे थे। पत्नी की नजर हमेशा की तरह सामने वाली छत पर गई और वह चहक उठी, ‘अरे, आज सूरज पश्चिम से निकल आया है क्या?
पति बोला, उनके कपड़े जैसे पहले धुलते थे, वैसे ही धुले हैं। दरअसल, हमारी खिड़की का शीशा ही गंदा था, जिसे आज सुबह उठकर मैंने साफ कर दिया।

In English

Once a new couple reached the new home. There were glasses in the main window of their house, from which the roof of another house was visible. The next morning, the wife said to her husband, “Look how many muffled clothes are spread out on the front roof.” It seems they do not even have to clean clothes.

The husband ignored her talk. A few days later, the wife again said the same thing. Husband has not responded even this time.

Whenever the wife saw clothes spread on the front roof, she started bashing in front of them.

A few days later they were having breakfast sitting near the window. The wife’s face went on the roof on the front as usual, and she said, ‘Oh, today sun has come out of the west?

The husband said, the clothes were washed before they were washed first. Actually, the glass of our window was dirty, which got up in the morning and cleaned me

Check Also

khilji

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए?

भ्रष्ट्राचारियों के साथ कैसा बर्ताव होना चाहिए, उसका उदाहरण हमारे इतिहास में घटी एक घटना से मिलता है। यह सजा भी किसी राजा या सरकार द्वारा नही बल्कि उसके परिजन द्वारा ही दी गई।