Breaking News

Jab jab bhi vipda aayi hai mera shyam bna hai sahayi

जब जब भी विपदा आई,मेरा श्याम बना है सहाई,
दुनिया वालो ने छोड़ा,मेरे श्याम ने नाता जोड़ा,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
मेरे दर्द भरे जब दिन थे,श्याम ने हाथ बढ़ाया,
अंधियारी रातों में,बाबा ने साथ निभाया,
मेरे श्याम ने गले लगाया,और अपना मुझे बनाया,
मेरे सिर पे हाथ फिराकर,मेरा भी मान बढ़ाया,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
जग की आस नही है,मेरा श्याम ही सच्चा साथी,
नैया भी ना डूबेगी जब,श्याम है मेरा माझी,
अब पार करेगा ये ही,उद्धार करेगा ये ही,
मेरी जीवन नैया को,स्वीकार करेगा ये ही,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
मेरे श्याम के दरबार में,हारे को मिलता सहारा,
यहाँ जो भी हार के आता,वो लगता श्याम को प्यारा,
तेरी मोरछड़ी का झाड़ा,दे कष्टों से छुटकारा,
रहे मौज में सारा जीवन,आराम से होता गुजारा,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
हर ग्यारस में कीर्तन की,गूंज बड़ी ही प्यारी,
दुल्हन जैसी सजती,नगरी श्याम तुम्हारी,
‘भानु’ को खाटू बुलाया,और सारा कष्ट मिटाया,
‘विपिन’ ने भजन सुनाकर,बाबा को खूब रिझाया,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
जब जब भी विपदा आई,मेरा श्याम बना है सहाई,
दुनिया वालो ने छोड़ा,मेरे श्याम ने नाता जोड़ा,
बुलाओ तो ये दौड़ा आता है,ये संकट को मिटाता है।।
 
Translate in English

Whenever the calamity came, my shyam has become a helper,
The people of the world left, my shyam added a relationship,
If you call, it comes running, it removes the trouble.


When the days were full of pain, Shyam extended his hand,
In the darkest nights, Baba played together,
My shyam embraced, and made his own me,
By raising my hand on my head, I also raised my honor,
If you call, it comes running, it removes the trouble.


There is no hope of the world, my true friend is Shyam,
Even the boat will not sink when, Shyam is my Majhi,
Now it will cross, it will save it,
Only this one will accept my life Naya,
If you call, it comes running, it removes the trouble.


In my Shyam’s court, the loser gets support,
Whoever comes here after losing, seems to be dear to Shyam,
The bush of your peacock, give relief from the troubles,
Have fun all your life, lived comfortably,
If you call, it comes running, it removes the trouble.


Kirtan in every gyras, the echo is very sweet,
Decorated like a bride, the city shyam is yours,
Called ‘Bhanu’ Khatu, and erased all the trouble,
‘Vipin’ wooed Baba a lot by reciting hymns,
If you call, it comes running, it removes the trouble.


Whenever the calamity came, my shyam has become a helper,
The people of the world left, my shyam added a relationship,
If you call, it comes running, it removes the trouble.

Check Also

vatt-tree

वट वृक्ष की धार्मिक विशेषताएं

हिंदू धर्म में वट वृक्ष को एक पवित्र और पूजनीय पेड़ माना जाता है, जिसे शक्ति, दीर्घायु, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ में....