Breaking News

जन्मे श्री कृष्णा


मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई,
नन्द के घर ललना की बजती बधाई ।

बाजे रे नौबत घर में देखो जी, देखो गूँज रही तान,
सारे खुशियां मनाते देखो, नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।

मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई रे,
नन्द जी के ललना की बजती बधाई रे…..-2
नाचे रे सब नर नारी,
गोकुल है लागे सुख को रे धाम,
सबके मुख पे छै लाली मतवाली,
बड़ी प्यारी लागे देखो मुस्कान…..
जय जय राधे,
जय जय राधे बोल।

हिल मिल सखियाँ यशोदा घर आई है,
माँग रही मैया से वो, लाल की बधाई हैं…..-2
देखो नन्द देते रे बधाई,
करे हीरे मोतियों का दान,
सबका मोह लेते मन,
कैसा बरसा आनंद,
देखे ललना मुस्कान,
सारे खुशियां मनाते देखो, नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।

ब्रह्मा बजाते शंख, विष्णु भी नाँचते,
शंकर बजा के डमरुँ, श्याम को दुलारते…..-2
जन्मे हैं विष्णु अवतार,
तारेंगे ये तो सारा ही जहान,
देव सारे यश गाते फूल मिलके,
बरसाते गाते सारे मंगल गान
देखे ललना मुस्कान,
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।

बाजे रे नौबत घर में देखो जी, देखो गूँज रही तान,
सारे खुशियां मनाते देखो, नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम…..

  • Videos
  • Playlists
  • 359 more
  • 18 more
    • Check Also

      कैलाश पर्वत

      कैलाश पर्वत के रहस्य

      कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...