Breaking News

Jeewan ki dor tumse baandhi hai saware

जीवन की डोर तुमसे बांधी है सांवरे,
दर्शन की भीख दे दो नैना हैं बावरे|

तेरी ही याद में हम दिन रात जल रहे हैं,
जग की है आश टूटी गिर गिर के चल रहे हैं,
अब तो मुझे बनाले तेरा दास सांवरे,दर्शन की भीख दे दो नैना हैं बावरे|

ढूंढा गली गली भटका डगर डगर में,
दिल हो गया दीवाना मोहन तेरे नगर में,
पागल बना हूं तेरा मेरे यार सांवरे,दर्शन की भीख दे दो नैना हैं बावरे|

तेरे सिवा नहीं है मेरा दूसरा सहारा ,
आजा रे मीत आ मिल सबको है तुमने तारा,
कर दो कृपा की मुझपे एक कोर सांवरे,दर्शन की भीख दे दो नैना हैं बावरे|

दर पे मैं आया तेरे चरणों में अपने रखना,
मैं तो हूं पतित पापी करुणा की दृष्टि रखना,
ले लो शरण में मुझको एक बार सांवरे,दर्शन की भीख दे दो नैना हैं बावरे|

Translate into English

The strings of life are tied to you,
Give darshan to Naina Hai Bawre.

In your memory we are burning day and night,
The world’s hope is running from a broken fall,
Now make me your servant, give me begging for darshan.

Find the street in the street, wander in the doorway,
Dil Ho Gaya Deewana Mohan Tere Nagar Mein,
I have become mad, you are my friend Saaware, give begging for darshan Naina Hai Bawre.

I have no other support except you,
Aaja re meet aa mil everyone is you star,
Please give me a grace of grace, beg for darshan Naina hai Bawre.

At the rate I came to lay my feet at your feet,
I am the fallen sinner, keep an eye on compassion,
Take refuge in me once, give me a begging for darshan. Naina hai bawre.

 

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....