Breaking News

कष्ट मिटा दो सावरिया

कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया,

नाम सुना तेरा तपधारी विपदा को हारण धारी,
नैया भवर में लटक गई बदरा छाए सांवरिया
कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया  ……

हारे का तू सहारा है खाटू धाम तेरा प्यारा है
आ गए सुन के नाम तेरा खाली न जाए सांवरिया
कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया……

अटल नाम तेरा महाबलि तेरे दर हर बला टली,
विकास चोधरी सेवा किये भजन बनाये सांवरिया
कष्ट मिटा दो सांवरिया दर तेरे आये सांवरिया……..


म्हारे मन में बस गयी रे सुरतिया श्याम तेरी
म्हारे मन में बस गयी,,,

कजरारे तेरे नैना प्यारे मन को लागे प्यारे
शीश मुकुट कानो में कुण्डल पीताम्बर कन्धारे।
म्हारी सुध हर ले गयी रे सुरतिया श्याम तेरी।  
म्हारे मन में बस गयी,,,

रंग सांवला सावरिया को नैना बीच समायो
रूप अनोखा जादूगारो  भक्तों  के मन बायो।
म्हारे जादू कर गयी रे सुरतिया श्याम तेरी।
म्हारे मन में बस गयी,,,

रूप परो निर्धन में बाबा देव का रास्ता सारा
ऐसो श्याम आज कलयुग में खाटू धाम पधराया।
काँटा सा खटक गयी रे सुरतिया श्याम तेरी।  
म्हारे मन में बस गयी,,,

श्याम सुन्दर भक्तो के संग में बाबा तने रिशावे
माकी रूप पिराने देख देख सुख पावे।
मस्तानो कर गयी रे सुरतिया श्याम तेरी।  
म्हारे मन में बस गयी,,,

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....