Breaking News

किसी से क्या मैं मांगू


किसी से क्या मैं मांगू किसे क्या बांटू,
आज मेरे घर में आये छोड़ के श्याम वो खाटू,
किसी से क्या मैं मांगू ……-ii

कोई दस बीस का दानी कोई आशीष का दानी,
हमारा शीश झुका है आप हो शीश के दानी……-ii
कृपा हो चौरासी में, प्रभु क्यों चक्कर काटूँ,
किसी से क्या मैं मांगू ………

श्याम हैं सबके प्यारे तभी तो हैं मनहारे,
अगर हम हारे हैं तो आप हारे के सहारे….-ii
सहारा छोड़ तुम्हारा और फिर किसको छाटूं,
किसी से क्या मैं मांगू …………

मेरी तक़दीर बड़ी हैं श्याम से नज़र लड़ी है,
रखो मेरी भी सर पे कृपा की मोरछड़ी है…..-ii
भाव इस मन से निकले भावना कैसे बांटूं,
किसी से क्या मैं मांगू …………

राग रामबीर ने छेड़ा लगेगा पार बेडा,
भोग बस भाव का है भाव का मीठा पेड़ा….-ii
मिले जो प्रसाद की खिचड़ी खाऊँ फिर ऊँगली चाटूँ,
किसी से क्या मैं मांगू …………

Translate in English


What should I ask from anyone, what should I share with whom,
Today leave my house and leave Shyam that Khatu,
What should I ask from anyone……-ii

giver of ten and twenty, some giver of blessings,
Our head is bowed, you are the beneficiary of head……-ii
Blessed be eighty-four, why should I spin around,
someone What should I ask from………

Shyaam is dear to everyone, only then he is beautiful,
If we are defeated then you are with the help of the loser….-ii
Leave your support and then whom should I seek,
What should I ask from anyone… ………

My luck is big, I have fought with Shyam,
Keep my head also a peacock of grace…..-ii
How to share the feeling that comes out of this mind,
What to someone I ask…………

Raag Rambir has swung across the boat,
Bhog is just a sweet peda of emotion….-ii
I meet those who eat khichdi of prasad and then lick my finger,
what should I ask for from someone …………

Check Also

bhandara

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए

भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना या नहीं? धार्मिक स्थलों पर आयोजित भंडारे ने निर्धनों को सहारा देते हैं, लेकिन सक्षम व्यक्ति के लिए सेवा या....