Breaking News

मेरी उमर बीत गई गोकुल में


श्यामा आन वसो वृंदावन में मेरी उमर बीत गई गोकुल में

श्यामा रस्ते में भाग लगा जाना
फूल भीनु गी तेरी माला के लिए
तेरी बाट निहारु कुंजन में
मेरी उमर बीत गई गोकुल में

श्यामा रस्ते में कुया खुद वा जाना
मैं तो नीर भरू गी तेरे लिए
मैं तुझे नेह्लाउगी मल मल के
मेरी उमर बीत गई गोकुल में

श्यामा मुरली मधुर सुना जाना
मोहे आकर दर्श दिखा जाना
तेरी सूरत बसी है अखियाँ में
मेरी उमर बीत गई गोकुल में

श्यामा वृंदावन में आ जाना
आ कर के रास रचा जाना
सुनी गोकुल की गलियां में
मेरी उमर बीत गई गोकुल में

श्यामा माखन चुराने आ जाना
आ कर के दही विखरा जाना
बस आप रहो मेरे मन में
मेरी उमर बीत गई गोकुल में………….

Check Also

कैलाश पर्वत

कैलाश पर्वत के रहस्य

कैलाश पर्वत के रहस्यों ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर दिया है। नासा और रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, कैलाश पर्वत विशेष शक्तियों का केंद्र है।...